जीडीए के अध्यक्ष बने मधुसूदन भदौरिया, सुधीर-वेदप्रकाश उपाध्यक्ष
भाजपा सरकार ने निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। रविवार सायं को ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में भी सरकार ने नियुक्ति कर दी है। जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया बनाये गये है, जबकि आये आदेश में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता और वेदप्रकाश शिवहरे के नाम शामिल हैं।