sandhyadesh

एपमीपीएससी की परीक्षा दो सत्रों में हुई, सीसीटीव्ही की निगरानी में रहे केन्द्र

- चेकिंग के बाद ही मिला परीक्षा हॉल में प्रवेश
ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा के लिये शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। केन्द्रों की निगरानी सीसीटीव्ही से की गई। 
रविवार को सख्त व्यवस्थाओं के बीच एपमीपीएससी की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 10 बजे शुरू हुआ। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीव्हीं कैमरों की निगरानी में रखा गया। जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी गई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 113 में एक डिजिटल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था, जो सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहा। 
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई और किसी भी समस्या या शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। आयोग की ओर से परीक्षा की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त सदस्य केके शर्मा और विधि अधिकारी अनीता शुक्ला को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया था।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->