- निगम परिषद की बैठक में बहुमत से पास हुआ प्रस्ताव
ग्वालियर। गुरूवार को आयोजित नगर निगम परिषद की बैठक में बहुमत के आधार पर 300 अकुशल सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास हो गया। इस प्रस्ताव के पास होने से सीवर सफाई का काम तेजगति से होगा।
नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन गुरूवार को सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। परिषद की बैठक सीवर सफाई हेतु 300 अकुशल सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था के संबंध में चर्चा से शुरू हुई। चर्चा में बहुमत के आधार पर 300 अकुशल सफाई को रखने का प्रस्ताव बहुमत से स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही नगर पालिक निगमों के बजट अनुमान में महापौर निधि का प्रावधान किये जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव अनुसार महापौर निधि को विलोपित करते हुए करते हुए उनमें प्रावधानित राशि 7.08 करोड लोक निर्माण एवं उद्यानिकी विभाग अंतर्गत समान व्यय मद (राजस्व मद, पूंजीगत मद) में संशोधित, पुनरीक्षित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। चर्चा जारी रहते बैठक 11 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई।