sandhyadesh

अभिषेक, सुंदरकांड, हवन पूजन के साथ प्रारंभ हुआ श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में भगवान श्री चित्रगुप्तजी के प्रकट उत्सव  में सुंदर कांड के साथ साथ भगवान का अभिषेक हवन पूजन व महाआरती के बाद भक्तजनों ने प्रसादी पाई 
हकीमदेवी प्रसाद रामप्यारी न्यास के अध्यक्ष अभय चौधरी, सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ एवं कार्यक्रम संयोजक श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार सुबह  भगवान के अभिषेक के बाद से  ही भक्तों का आना जाना लगा रहा, दोपहर से सुंदरकांड की शुरुआत के साथ ही भगवान की स्तुति भजन प्रारंभ हुए उसके पश्चात हवन पूजन कर भक्तों ने आहुतियां दी। इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी का चालीसा व आरती पाठ हुआ। अप्रैल माह में होने वाले जन्मदिवस और वैवाहिक वर्षगांठ वाले कायस्थ बंधुओं का सामूहिक स्वागत सम्मान के साथ सभी ने विधि विधान से पुष्य वर्षा कर शुभाशीष दिए । इसके उपरांत श्री चित्रगुप्त धाम में अन्य समाज के प्रतिनिधियों को पट्टिका मोतीमाला स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ सभी भक्तजनों ने  महा प्रसादी का भी आनन्द लिया। राजेश्वर राव, आकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र खरे, अमित सक्सैना, अमित श्रीवास्तव, संजीव कुलश्रेष्ठ, वर्षा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का संचालन किया। सुंदरकांड का पाठ्य संचालन सुरेंद्र श्रीवास्तव  द्वारा किया गया। श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अशोक निगम, अवधेश श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, शशिकांत भटनागर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, महेश सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, आलोक श्रीवास्तव, देव शरण श्रीवास्तव, तृप्ति भटनागर, वंदना श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, किरण खरे, आभा श्रीवास्तव, तनूजा श्रीवास्तव अन्य चित्रांश बंधु मौजूद रहे ।

जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई: मनीषा सुनील श्रीवास्तव प्रियंका आनंद श्रीवास्तव सोनल आदित्य भटनागर आरती राकेश श्रीवास्तव अंचल श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव मनीष सक्सेना शशांक श्रीवास्तव हिमांशु श्रीवास्तव नम्रता श्रीवास्तव नम्रता सक्सेना सिद्धांत सक्सेना स्नेहा श्रीवास्तव अनीता सक्सेना को दी शुभकामनाएं।

चिकित्सा शिविर 24 अप्रैल को: 24 अप्रैल को चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दोलतगंज पर लगाया जाएगा।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->