आईटीएम ग्वालियर में ‘नारी शक्ति वंदन-2026‘ पर हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन
- महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं हैः एडवोकेट डाॅ. अनुराधा सिंह
- इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्र-आत्राओं में महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति संवेदनशील बनान हैः डाॅ. मेघा लहाने
- छात्र-छात्राओं ने किए सवाल, विशेषज्ञ ने जवाब देकर किया संतुष्ट
ग्वालियर । आईटीएम ग्वालियर के डब्ल्यूईसी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन-2026‘ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। जहां विषय विशेषज्ञ के रूप में एडवोकेट डाॅ. अनुराधा सिंह शामिल हुईं। इस अवसर पर डब्ल्यूईसी अध्यक्ष डाॅ. मेघा लहाने, प्रकोष्ठ की सदस्य डाॅ. प्रभा दीक्षित, डाॅ. प्रियुषा नरवरिया सहित विभिन्न प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं हैः एडवोकेट डाॅ. अनुराधा सिंह
आईटीएम ग्वालियर के डब्ल्यूईसी द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन-2026‘ विषय पर विशेष व्याख्यान का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वहीं स्वागत भाषण डाॅ. प्रभा दीक्षित द्वारा दिया गया। इसके बाद विशेषज्ञ एडवोकेट डाॅ. अनुराधा सिंह ने अपने व्याख्यान में नारी शक्ति वंदन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं की सहभागिता और सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, अधिकारों तथा लैंगिक समानता से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, सरकारी पहलों और समाज की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। ऐतिहासिक एवं समकालीन उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक समावेशी एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण, सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति संवेदनशील बनान हैः डाॅ. मेघा लहाने
आईटीएम ग्वालियर के डब्ल्यूईसी की अध्यक्ष डाॅ मेघा लहाने ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन-2026‘ विषय पर आयोजित इस विशेषज्ञ व्याख्यान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल एवं उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
छात्र-छात्राओं ने किए सवाल, विशेषज्ञ ने जवाब देकर किया संतुष्ट
आईटीएम ग्वालियर के डब्ल्यूईसी द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन-2026‘ विषय पर विशेष व्याख्यान अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर एवं संवाद का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखने के साथ ही विशेष से सवाल भी पूछे। जिनका विशेषज्ञ एडवोकेट डाॅ. अनुराधा सिंह ने बड़े ही रोचक अंदाज में जवाब देकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञाषाओं को शांत किया।