sandhyadesh

अभिषेक सुंदर कांड हवन पूजन के साथ प्रारंभ होगा श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव

ग्वालियर। श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति कार्यक्रम संयोजक श्याम श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
उत्सव का मुख्य कार्यक्रम 23 अप्रैल (गुरुवार) को आयोजित होगा। इस दिन दोपहर 3 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, चित्रगुप्त चालीसा एवं हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान होंगे। अप्रैल माह में जिन श्रद्धालुओं का जन्मदिन अथवा वैवाहिक वर्षगांठ है, उनका वैदिक विधि से पूजन किया जाएगा तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->