sandhyadesh

स्काउट गाइड ने विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया

 
ग्वालियर। भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ ग्वालियर के वार्षिक कार्यक्रमानुसार विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्काउट पडाव पर किया गया। कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त स्काउट जिला संघ बृजेंद्र सिंह जादौन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का प्रारंभ स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं स्काउट गाइड द्वारा पृथ्वी संरक्षण एवं पृथ्वी बचाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता भी हुई। भारत स्काउट गाइड जिला संघ के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश में आयोजित होने वाले अभिरुचि केंद्र एवं निशुल्क जलसेवा शिविर आयोजन हेतु पूर्व तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिरुचि केंद्र एवं निशुल्क जल सेवा शिविर संचालन हेतु कार्य योजना तैयार की गई। इस अवसर पर सोनू शर्मा, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा, श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती तर्की मैडम, श्रीमती सियामनी भगत, सुखदेव सिंह चैहान,  प्रदीप दिखित, प्रताप माहौर, सुजीत कुमार जैन, नरेंद्र पीपल, प्रीतम गोयल, शंकर सिंह एएसओसी आदि उपस्थित थे। 

posted by Admin
55

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->