sandhyadesh

अग्रवाल परिचय सम्मेलन 21-22 मई को, पंजीयन का शुभारंभ 25 को

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा विशाल स्तर पर दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 21 एवं 22 मई को ग्वालियर की तोरण वाटिका में किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन में अग्रबन्धुओं के पंजीयन कार्य का शुभारंभ 25 अप्रैल शनिवार को शाम 4 बजे से होगा।
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि समाज बन्धुओं के सामने बच्चों के रिश्तों में देरी चिन्ता का विषय है। इसीलिए अग्रवाल परिचय सम्मेलन निरन्तर हर माह अग्रबंधुओं को एकत्रित कर मंच और पंडाल लगाकर यह सामाजिक कार्य बखूबी से कर रहा है। ग्वालियर 21 एवं 22 मई को होने वाला यह आयोजन 137वां होगा। आगरा, मथुरा, दिल्ली, झांसी, भोपाल, मुरैना, शिवपुरी सहित अनेक शहरों से अभी तक 250 परिवारों की जानकारी अपने बच्चों के रिश्ते करने के लिए मिल चुकी है। भोपाल से 80 युवक युवतियों के पंजीयन किये गये है। 

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->