ग्वालियर। भाजपा नेता सुधीर गुप्ता ने दिल्ली स्थित संचार मंत्रालय में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। भेंट के दौरान श्री गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री से शहर विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्री सिंधिया का दूरदर्शी दृष्टिकोण, जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता सेवामार्ग के लिए प्रेरित करती है।