ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियंत्रिकी संस्थान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 15 छात्रों का चयन हुआ है। यह प्लेसमेंट टेकसुन SVP सलूशन्स द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें अंतिम सूची में कुल 15 विद्यार्थियों को जगह मिली।
संस्थान में हुए ऑफलाइन कैंपस प्लेसमेंट के तहत बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, रिसर्च एनालिस्ट एवं फुल स्टैक डेवलपमेंट जैसे तकनीकी पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया। बी.ई. पाठ्यक्रम के 13, एम.ई. के 01 एवं एम.बी.ए. के 01 छात्र इस प्रक्रिया में सफल रहे। चयनित छात्रों को ट्रेनिंग उपरांत कंपनी द्वारा 3.6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।अभियंत्रिकी संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार गुप्ता एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।