रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के द्वारा अकल्पनीय सेवा हुई-प्रद्युमन सिंह तोमरं
रोटरी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित
ग्वालियर। रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया गया। इसमें रोटरी के सदस्य, चिकित्सक, शासकीय कर्मचारी, समाज सेवी संस्थाओं सब ने मिलकर अकल्पनीय मानव सेवा की है। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की प्रेरणा से रोटरी रीनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन और उनकी टीम पिछले 4 महीनों से जो मेहनत कर रही थी उसी का परिणाम है कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में देश का सबसे बडा मेडीकल केम्प घोषित हुआ। यह बात मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा आयोजित रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन एवं श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ सेवा मिशन में कार्य करने वाले चिकित्सकों के सम्माान समारोह में कही।
होटल साया जी सेन्ट्रल पार्क में गत दिवस ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के मुख्य आतित्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रो.रोहित जैन ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ सेवा मिशन के कोर्डिनेटर पूर्व विधायक रमेश अगवाल, रीजनल डायरेक्टर हैल्थ डॉ.नीलम सक्सैना, डीन जीआर मेडीकल कॉलेज डॉ.आर.के.एस.धाकड, सीएमएचओ ग्वालियर डॉ.सचिन सक्सैना उपस्थित थे। डीजीएन प्रदीप पाराशर ने मिशन की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया जबकि डॉ. प्रियम्बदा भसीन, डॉ. रवि शंकर डालमियां, डॉ. वी. के गंगवाल आदि ने रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन की उपलब्धियों की चर्चा की। रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि सारे मध्यप्रदेश में यह एक ऐसा सेवा मिशन था जिसके शिविर में रोबॉट सर्जरी की गई। लगभग 80 चिकित्सकों को स्मृतिचिन्ह एवं प्रशान्सा पत्र देकर सम्मानित किया गया। 4 सूत्रीय पाठ का वाचन रो.आर.पी. सिंह ने किया। संचालन रो. रोहित जैन, रो. शुभांगी चतुर्वेदी ने किया। आभार प्रदर्शन सचिव रो. अखिल अग्रवाल द्वारा माना गया।
इस अवसर पर पीडीजी आर.एस.राठी, रो.राजकुमार शिवहरे, रो.मुकेश थिरानी,रो. दीपेश मालवीय, रो. उर्वशी जैन, रो. प्रभात भार्गव, रो. राजेन्द्र अग्रवाल, रो.आदेश बंसल, रो. राकेश बाबू शर्मा, रो.ललित गुप्ता, रो.विद्यासागर ढोढी, रो.बालकिशन खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।