sandhyadesh

हज का संदेश अमन, भाईचारे और इंसानियत का प्रतीक: सुरेन्द्र यादव


ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान ने पवित्र हज यात्रा से लौटे सम्माननीय हज यात्रियों के सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी हज यात्रियों का फूल-मालाओं, गुलदस्तों एवं गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सौहार्द, भाईचारे और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं कांग्रेसजनों ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय हज यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी वक्ताओं ने कहा कि हज यात्रा त्याग, सेवा, अनुशासन और मानवता का संदेश देती है। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि हज केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि इंसानियत, समानता, प्रेम और भाईचारे का महान संदेश है। कांग्रेस पार्टी सदैव देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और सर्वधर्म समभाव की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य करती रही है। आज देश को नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत, एकता और आपसी विश्वास की जरूरत है। हज यात्रियों का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों के सम्मान, अधिकार और तरक्की के लिए संघर्षरत रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने हज यात्रियों से देश, प्रदेश और शहर की खुशहाली, अमन- चैन तथा तरक्की के लिए दुआ करने का आग्रह किया। अंत में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी हज यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं दीर्घायु की कामना की। यह आयोजन सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

posted by Admin
47

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->