sandhyadesh

बाबा साहब की 16 प्रतिमाओं पर विधायक डाॅ. सिकरवार करेंगे माल्यार्पण

5100 वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों का सम्मान, फूलबाग में होगा 1 लाख लोगों का समता भोज
ग्वालियर। कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार 13 अप्रैल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 16 स्थानों पर स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात् सभी स्थानों पर 5100 वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर एवं श्रीफल व वस्त्र भेंट कर सम्मान कार्यक्रम एवं समता भोज का भी आयोजन किया गया है।  
विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने बताया कि बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 16 स्थानों पर जहां बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है, वहां सभी स्थानों पर अलग-अलग समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया जायेगा, उसके पश्चात् अलग, अलग स्थानों पर कुल 5100 वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों को पुष्पमाला पहनाकर एवं श्रीफल व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया जायेगा और सभी स्थानों पर समता भोज का भी आयोजन किया गया है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि अगले दिन 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर अम्बेडकर पार्क फूलबाग में 1 लाख लोगों के लिये समता भोज का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होकर देर रात्रि तक होगा। बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है एवं 13 अप्रैल की रात तक सभी तैयारियां पूरी जायेगी।

इन स्थानों पर होगें सम्मान ओर समता भोज के आयोजन
16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 18 में अम्बेडकर पार्क दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 19 में जडेरूआ पिन्टू पार्क, वार्ड क्रमांक 21 में कबीर आश्रम विवेक नगर आसमानी माता मंदिर के सामने मेला के पास, वार्ड क्रमांक 22 में सुजाता बुद्ध विहार मरघट के सामने सुरेश नगर के पास थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में सरकारी मल्टी सुरेश नगर थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 23 में चमडा कारखाना कबीर काॅलोनी के पास मुरार, वार्ड क्रमांक 23 में सखवार धर्मशाला गल्ला कोठार थाठीपुर, अजाक्स कार्यालय में थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 24 में डूडी की बगिया बुद्ध विहार सुरेश नगर, थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 28 में आनन्द नगर बजरिया थाठीपुर, वार्ड क्रमांक 26 में अम्‍बेडकर भवन अखाडे के पास खटीक मौहल्‍ला मुरार, वार्ड क्रमांक 60 में अम्बेडकर पार्क हुरावली, वार्ड क्रमांक 56 में सखी बाबा आश्रम देवनगर नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड क्रमांक 57 में अम्बेडकर भवन बीजासेन मौहल्ला नाकाचन्द्रवदनी, वार्ड क्रमांक 58 में पी.एम.एस हाॅस्टल हरिशंकरपुरम, अजाक्स कार्यालय में रेसकोर्स रोड आयोजन किया जायेगा।

posted by Admin
82

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->