sandhyadesh

कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

 
ग्वालियर। कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा 63वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन भगवान चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर दौलतगंज में संपन्न हुआ। परिचय सम्मेलन में लगभग 40 - 50 युवक  युवतियों ने अपना परिचय दिया। साथ ही साथ युवकों ने घरेलू युवतियों एवं नौकरी वाली युवतियों से शादी करने की इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चैधरी रहे। संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजा आरती कर विधि विधान से हुआ। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, सबलगढ़, मेहगांव, जालौन, डबरा, दतिया आदि स्थानों से युवक युवतियां अपने परिवार सहित पधारे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र खरे, श्याम श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अवध नारायण श्रीवास्तव, चंचल श्रीवास्तव, नम्रता सक्सेना, वर्षा श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। 

posted by Admin
73

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->