अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि अटल सम्मान 24 को

ग्वालियर। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम द्वारा 24 दिसंबर को सांय 6ः30 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में ‘‘हमारे अटल प्यारे अटल’’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कवि सम्मेलन में देश के सुविख्यात कवि बलवीर सिंह करुण एवं डॉ कीर्ति काले को कवि अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगर निगम द्वारा महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति मनोज सिंह तोमर के निर्देशन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिनाम कवि बलवीर सिंह करुण अलवर को वर्ष 2024 का अटल कवि सम्मान एवं देश की प्रख्यात कवियत्री डॉ कीर्ति काले दिल्ली को वर्ष 2025 का अटल कवि सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रख्यात कवि प्रकाश मिश्र ग्वालियर, प्रियांशु गजेंद्र बाराबंकी,श्री सुमित ओरछा, अमन अक्षर इंदौर, अतुल अजनबी ग्वालियर द्वारा काव्य पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी। संचालन कवि मदन मोहन मिश्र दानिश द्वारा किया जाएगा।

posted by Admin
60

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal