राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा बहन की श्रद्धांजलि सभा 5 नवम्बर को सहयोग गार्डन तानसेन नगर में

ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, तानसेन नगर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा बहन जी ने 25 अक्टूबर 2025 शनिवार को प्रातः 3:30 बजे एक निजि अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान अपनी पुरानी देह का त्याग किया। 
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुधा बहन जी का लौकिक जन्म ग्वालियर के एक संपन्न परिवार में हुआ था। लगभग 23 वर्ष की उम्र में सन 1981 मे ब्रह्माकुमारी संस्था के संपर्क में आईं और आपने अपना पूरा जीवन जनकल्याण हेतु ईश्वरीय सेवा में खुद को समर्पित कर दिया तब से लेकर आज तक लगभग 44 वर्षो में आपने ग्वालियर सहित भारत के अनेक स्थानों पर जाकर अनेक मनुष्य आत्माओं के जीवन में आध्यात्मिकता का प्रकाश फैलाया तथा उनके जीवन को सुन्दर जीवन जीने की प्रेरणा दी। साथ ही नशा मुक्त अभियान, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेको अभियानों में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान ही अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ा और पुरानी नश्वर देह का त्याग कर अनंत यात्रा पर प्रस्थान किया।
ऐसी महा तपस्वी, महान आत्मा को सादर नमन करते हुए उनके निमित्त कल *दिनांक 5 नवम्बर 2025 बुधवार* को *दोपहर 12 बजे से 2* बजे तक तानसेन नगर स्थित *सहयोग गार्डन* में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें म.प्र. भोपाल ज़ोन की अनेकानेक वरिष्ठ बहनें, भाई, संस्थान से जुड़े शहर के प्रबुद्ध नागरिक श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

posted by Admin
96

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal