निगमायुक्त ने सड़क निर्माण कार्यों को देखा

ग्वालियर। मंगलवार को निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दक्षिण विधानसभा में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को देखा। निगम आयुक्त ने गस्त के ताजिया से ऊंटपुल तक बनने वाली रोड की जानकारी ली, जिसमें संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्क आर्डर हो चुके हैं। पेयजल लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, इसके बाद सडक निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही गस्त के ताजिया से छप्पर वाला पुल तक रोड स्वीकृत है 20 दिन में कार्य पूर्ण हो जाएगा। साथ ही दौलतगंज से महाराज बाडा रोड पर पेयजल लाइन डल रही है इसके बाद रोड निर्माण कार्य प्रांरभ होगा। साथ ही महाराज बाडे से माधौगंज चैराहा तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त को संबंधित अधिकारियों ने बताया कि गुब्बारा फाटक से दोलतगंज मैन रोड पेयजल लाइन डलनी है परंतु अभी तक लाइन नहीं डाली गई जिस कारण रोड का कार्य नहीं हो पा रहा है। साथ ही नया बाजार से महाराज बाडा चूडी मार्केट रोड का कार्य तीन दिन में पूर्ण हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी सड़क निर्माण हो रहा है संबंधित अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण करे तथा सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी देखे।

posted by Admin
199

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->