दतिया में कांग्रेस का टिकट बदलेगा, राजेन्द्र भारती वापस आएंगे

कांग्रेस दतिया में अपना टिकट बदलेगी। अभी अवधेश नायक को पार्टी ने दतिया से उम्मीदवार बनाया है। अब खबर आ रही है कि अवधेश का टिकट पार्टी वापस कर सकती है और उन्हें संगठन में एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं पूर्व प्रत्याशी दिग्गज कांग्रेसी नेता राजेन्द्र भारती उम्मीदवार होंगे।  कांग्रेस आलाकमान ने दतिया का टिकट फिर से अपने पुराने संघर्षशील नेता राजेन्द्र भारती को देने का मन बना लिया है। जल्द ही उनके नाम का ऐलान हो सकता है। यहां बता दें कि टिकट ना मिलने के बाद राजेन्द्र भारती के समर्थकों ने उनके पक्ष में कांग्रेस आलाकमान के समक्ष गुहार लगाई थी। वहीं राजेन्द्र भारती ने अपने संघर्ष की कहानी कांग्रेस आलाकमान को बताई थी। साथ ही कहा था कि उन्होंने कैसे गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और इसके बदले उनके उपर फर्जी मामले भी दर्ज कराये गये थे। राजेन्द्र भारती को दतिया की आवाम भी काफी पसंद करती है। अब खबर है कि कांग्रेस आलाकमान टिकट बदलकर अपने इस दिग्गज को टिकट दे सकती है।

posted by Admin
1576

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->